गरोठ। तहसील के गांव कोटडाबुजुर्ग में खंड चिकित्सा अधिकारी मेलखेड़ा के आदेशानुसार सतीश शर्मा डीपीसी के मार्गदर्शन में भारत शासन द्वारा टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत 2025 तक के तारतम्य में उप स्वास्थ्य केंद्र कोटडा बुजुर्ग में एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संभावित टीबी रोगियों के 41 सैंपल लिए एवं एक सप्ताह से अधिक खांसी वालों का उपचार एवं जांच की गई।
शिविर में गरोठ हॉस्पिटल से गोपाल एवं नरेंद्र मेहर, कोटडा बुजुर्ग के सीएचओ रघुवीर सिंह, स्वास्थ्यकर्मी जमील मंसूरी, आशा सहयोगिनी ममता सिसोदिया, सेक्टर सुपरवाइजर उदयलाल गायरी, आशा कार्यकर्ता जीवनबाला, भगत बाई, ममता राठौर ने सहयोग किया।