देवास। जिले के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक आकाश शंकर चौगले और के प्रसाद ने व्यय लेखा के संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। व्यय प्रेक्षकों ने वीएसटी, वीवीटी, एटी, एईओ टीम में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को व्यय लेखा के संबंध में निर्देश और जानकारियां दी। व्यय प्रेक्षकों ने एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण कर किये जा रहे कार्याे की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 में देवास जिले के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय प्रेक्षक नियुक्त किये गये है। जिसमें विधानसभा सोनकच्छ-170, देवास-171 और हाटपीपल्या-172 के लिए आकाश शंकर चौगले को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। इनके लाईजनिंग अधिकारी प्रमोद राठौर और संजय उन्डासे को बनाया है। विधानसभा खातेगांव-173 और बागली-174 के लिए के प्रसाद को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। इनके लिए विशाल जगताप और सुरेन्द्र ठाकुर को लाईजनिंग अधिकारी बनाया है। प्रेक्षक व्यवस्थाओं के लिए सहायक आबकारी अधिकारी राजनारायण सोनी को नोडल तथा राघवेन्द्र सिंह को सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे।