देवास। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विधानसभा निर्वाचन-2023 कार्यक्रम अंतर्गत शनिवार 21 अक्टूबर को निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन किया गया। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना शुरू हो गये है। देवास जिले की पांचों विधानसभाओं में पहले दिन एक भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर नियत की गई है। 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र वापसी की अंतिम तारीख 02 नवंबर नियत की गई है। 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 03 दिसंबर को कराई जाएगी। नामांकन फार्म सोनकच्छ में अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्छ न्यायालय कक्ष, देवास में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी न्यायालय कक्ष, हाटपीपल्या के लिए अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी न्यायालय देवास, खातेगांव में अनुविभागीय अधिकारी खातेगांव न्यायालय कक्ष एवं बागली में अनुविभागीय अधिकारी बागली न्यायालय कक्ष में लिए जा रहे है।