झाबुआ। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले के विभिन्न विकासखंडो में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले में बेहतर मतदान के लिए स्वयं सहायता समूह, जनसमुदाय/ आम जनमानस एवं विभिन्न संस्थाओ द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मेहंदी लगाकर, वॉल पेंटिंग के द्वारा एवं वाहन रैली का आयोजन कर, विधानसभा चुनाव में सारे काम छोड़ कर सबसे पहले वोट करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गरबा पांडलो में रंगोली बनाकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।