मंदसौर। जिले की सुवासरा विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर शुक्रवार को शामगढ़ में प्रशासनिक रूप से भ्रमण किया गया। पुलिस और आईटीबीपी इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों ने नगर में फ्लेग मार्च निकाला।
जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश अनुसार विधानसभा चुनाव 2023 में सामान्य निर्वाचन को लेकर नगर के मुख्य मार्ग से फ्लेग मार्च से निकाला गया। इस दौरान थाना प्रभारी उप निरीक्षक राकेश चौधरी ने फ़्लेग मार्च के द्वारा नागरिकों को चुनाव के दौरान प्रदेश भर में लागू आचार संहिता का पालन करने, वोटिंग करने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग कर अपने मताधिकार का आवश्यक रूप से मतदान करने की अपील की गई।