शाजापुर। 45वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित हुई, जिसमें शाजापुर जिला सॉफ्टबॉल सीनियर बालक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहला मैच ग्वालियर फिर इटारसी भोपाल आदि से जीतते हुए तीसरे स्थान को प्राप्त करने के लिए टीकमगढ़ को हराकर विजय प्राप्त की।
प्रमोद कुशवाह को सम्मानित किया। शाजापुर के सीनियर खिलाड़ी अरुण गवली को बेस्ट प्लेयर अवार्ड दिया गया। जिसमें सचिव गिरीश सोनी, राशिद खान, मुकेश गुर्जर, कोच प्रमोद कुशवाह आदि ने हर्ष जताया।