प्रतापगढ़। संजीवनी सेवा संस्थान द्वारा संचालित श्आदि कम योगी अभियानश् के तहत महिला वॉलेंटियर (महिला प्रेरक) चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा महिला विद्या मंदिर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बगवास में संपन्न हुई, जिसमें लगभग 400 आवेदनों में से 110 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संस्थान के सचिव अमर सिंह ने बताया कि संजीवनी सेवा संस्थान जिले में रोजगार सृजन, उन्नत कृषि, महिला स्वरोजगार, कन्यादान योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का सफल संचालन कर रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से समाज के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि श्आदि कम योगी अभियानश् के तहत चयनित महिला प्रेरकों को ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सरकारी एवं संस्थागत योजनाओं की जानकारी देने, स्वरोजगार से जोड़ने तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
इस अवसर पर जिला कार्यालय प्रभारी अनुसूया मीणा, प्रतापगढ़ फील्ड ऑफिसर धापू पाटीदार, धमोतर फील्ड ऑफिसर ललिता पाटीदार, सुनीता, संजीत सिंह पाखर, दौलत सिंह, कुनाल सिंह, दिनेश, पायल कुमारी सहित संस्थान के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और परीक्षा संचालन में सहयोग प्रदान किया।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि लिखित परीक्षा के बाद आगामी चयन प्रक्रिया पूर्ण कर योग्य महिला प्रेरकों का चयन किया जाएगा। इससे जिले में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी।
संस्थान की इस पहल को महिलाओं को रोजगार एवं समाज सेवा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।