BREAKING NEWS
NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 फसल बुवाई प्रारंभ, कृषि विभाग ने दी.. <<     KHABAR : 2025 के पदोन्नति नियमों के आधार पर मांगी.. <<     खरगोन: चोरल नदी में अचानक बढ़ा जलस्तर, बीच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में उद्योग, रोजगार और विकास.. <<     छतरपुर: ठेकेदार हत्याकांड का खुलासा, चरित्र.. <<     BIG NEWS : आंगनवाड़ी केंद्र में चोरी का खुलासा, तीन.. <<     NEWS : उपकारागृह बेगूं का निरीक्षण, जेल पहुंचीं.. <<     NEWS : पोस्टर विमोचन के साथ स्थायी लोक अदालत के.. <<     NEWS : भगवान शिव को समर्पित 21वें कल्याण महाकुंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2023, 7:50 pm
KHABAR : भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्वीप गतिविधियां आयोजित करें- कलेक्टर कन्याल, रावण दहन के दौरान सेल्फी पाईंट लगाने दिए निर्देश, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर  

Share On:-

शाजापुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कन्याल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियां आयोजित कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। कलेक्टर कन्याल ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिये। इस मौके पर व्यय प्रेक्षक अश्वनी कुमार पाण्डे, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ संतोष कुमार टैगोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल राठौर, डिप्टी कलेक्टर मनीषा वास्कले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर कन्याल ने निर्देश दिये कि दशहरा उत्सव के अवसर पर अत्यधिक लोगों के इकट्ठा होने की संभावना है। अत: रावण दहन स्थल पर अधिक से अधिक सेल्फी पाईंट लगाने और मतदाता जागरूकता के संबंध में अधिक से अधिक फ्लैक्स-बैनर लगाकर 17 नवम्बर 2023 को होने वाले मतदान में भाग लेने की अपील करने के लिए भी निर्देशित किया। कलेक्टर ने आने वाले त्यौहारों को देखते हुए खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग के माध्यम से कार्यवाही करने के लिए सीएमएचओ को निर्देशित किया। उर्वरकों के वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को नियमित वितरण के निर्देश दिये। अपर कलेक्टर सोलंकी ने जिन मतदान केन्द्रों पर पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहा है, वहां स्वीप एक्टीवीटी के माध्यम से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये।

सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी संतोष कुमार टैगोर ने भी सभी रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्वीप एक्टीवीटी बढ़ाएं। साथ ही सभी विभागों से कहा कि वे भी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में स्वीप की गतिविधियां संचालित करें। इस मौके पर सभी नोडल अधिकारियों से सौंपे गये कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE