शाजापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय शाजापुर की कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए चयन परीक्षा-2023 के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया जारी है। शाजापुर जिले के शासकीय/मान्यता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा 8वीं एवं 10वीं की परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राएं 31 अक्टूबर 2023 तक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।