BREAKING NEWS
शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<     शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<     शिवपुरी में पटवारी की बड़ी लापरवाही,फौजी ने.. <<     छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2023, 11:54 am
KHABAR : जिले में विधानसभा निर्वाचन हेतु 17 नवम्बर को 1226 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान मतदान दल 16 नवम्बर को बसों से मतदान केन्द्रों के लिए होंगे रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

रायसेन। मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु 17 नवम्बर को प्रातः 07 बजे से शाम 06 बजे तक जिले की चारों विधानसभाओं में मतदान होना है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन हेतु मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 
दिनांक 16 नवम्बर को मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण करते हुए बसों के माध्यम से मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। जिले की चारों विधानसभाओं में एसएसटी, एफएसटी, पुलिस सहित अन्य अमले को लगातार सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही होटलों, धर्मशालाओं आदि की जांच किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन प्रचार-प्रसार हेतु जिले में आए ऐसे नागरिक जो रायसेन जिले के मतदाता नहीं हैं, उन्हें भी जिले की सीमाओं से बाहर जाने के निर्देश दिए गए हैं। क्रिटिकल मतदान केन्द्रों के भीतर लगाए गए हैं सीसीटीवी जिले में विधानसभा निर्वाचन हेतु मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले में लगभग 6000 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 4300 से अधिक पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिले की चारों विधानसभाओं में कुल 645 क्रिटिकल मतदान केन्द्र हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र उदयपुरा में 186, भोजपुर में 155, सांची में 166 तथा सिलवानी में 138 क्रिटिकल मतदान केन्द्र हैं। इन सभी 645 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों के भीतर सीसीटीवी लगाए गए हैं। इनके अतिरिक्त कुल 44 जगहों पर भी कैमरे लगाए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन हेतु बनाए गए हैं 1226 मतदान केन्द्र मप्र विधानसभा निर्वाचन हेतु रायसेन जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1226 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-140 उदयपुरा में 308 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-141 भोजपुर में 310 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-142 सांची में 332 मतदान केन्द्र तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-143 सिलवानी में 276 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिले में हैं कुल 1007875 मतदाता रायसेन जिले में कुल 1007875 मतदाता हैं, जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 525474 है तथा महिला मतदाताओं की संख्या 482373 है। अन्य मतदाताओं की संख्या 28 है। उदयपुरा विधानसभा में कुल 262082 मतदाता हैं, जिनमें 136690 पुरूष मतदाताए 125387 महिला मतदाता और 05 अन्य मतदाता शामिल हैं। भोजपुर विधानसभा में कुल 255838 मतदाता हैं, जिनमें 133131 पुरूष मतदाताए 122693 महिला मतदाता और 14 अन्य मतदाता शामिल हैं। सांची विधानसभा में कुल 264582 मतदाता हैं, जिनमें 137657 पुरूष मतदाता, 126918 महिला मतदाता और 07 अन्य मतदाता शामिल हैं। सिलवानी विधानसभा में कुल 225373 मतदाता हैंए जिनमें 117996 पुरूष मतदाताए 107375 महिला मतदाता और 02 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिला मुख्यालय के साथ विधानसभा स्तर पर भी बनाए गए हैं कंट्रोल रूम विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत निर्वाचन कार्य में सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा निरंतरता हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय कम्पोजिट भवन में कक्ष क्रमांक-48 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07482-299310 है। इसके अतिरिक्त भारत निर्वाचन शाखा में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर भी स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री नम्बर 18002339272 तथा 1950 है। जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के साथ ही चारों विधानसभाओं में रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में विधानसभा स्तरीय कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं। सांची विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायसेन में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 07482-222313, सिलवानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेगमगंज में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 7748094206, उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरेली में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 7610181839 और भोजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गौहरगंज में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 9165786980 है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE