BREAKING NEWS
शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<     शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<     शिवपुरी में पटवारी की बड़ी लापरवाही,फौजी ने.. <<     छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2023, 12:32 pm
KHABAR : मतदान दल की रवानगी शुरू हुई, कुछ महिलाएं बच्चों को लेकर ड्यूटी पर पहुंचीं, कई कर्मचारी ड्यूटी कैंसिल कराने में लगे, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। जिले की सात विधानसभा सीट उज्जैन उत्तर, दक्षिण, बड़नगर, घट्टिया, महिदपुर, नागदा और तराना में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए गुरुवार को इंजीनियरिंग कॉलेज से मतदान दल सुबह से ही रवाना होना शुरू हो गए।


जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के वितरण केंद्र में मतदान दलों को सामग्री वितरित की जा रही है। नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत मृणाल मीना ने सामग्री वितरण का निरीक्षण किया। कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ ड्यूटी पर पहुंची हैं। कई ऐसे भी कर्मचारी हैं, जो अपनी ड्यूटी कैंसिल कराना चाह रहे हैं।


जिले में 1532989 मतदाता मतदान कर प्रदेश सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। प्रचार थमने के बाद अब मतदान दल अपनी सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए निकले हैं। जिले में कुल 1824 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिसमें आदर्श मतदान केंद्र कुल 68 होंगे। ख़ास बात ये कि 464 मतदान केन्द्रो का जिम्मा सिर्फ महिला को दिया गया है।


सुबह से ही मतदान केंद्रों पर जाने से पहले सामग्री लेने वालों की भीड़ दिखाई दी। इसके लिए 8040 कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। रिजर्व दल में भी बड़ी संख्या में महिलाओं को रखा गया है। उज्जैन की एक शिक्षिका अपने 6 माह के बच्चे को लेकर पहुंचीं।


मतदान दल की सुरक्षा और सुरक्षित वोटिंग के लिए 4000 सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है, जो मतदान दल के साथ ही रवाना होंगे। गुरुवार शाम तक सभी मतदान दल अपने मतदान केंद्रों तक पहुंच जाएंगे। बड़ी बात ये है कि मतदान शुरू होने में 24 घंटे बचे हैं। इसके बाद भी कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी कैंसिल कराने में लगे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE