BREAKING NEWS
शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<     शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<     शिवपुरी में पटवारी की बड़ी लापरवाही,फौजी ने.. <<     छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2023, 12:56 pm
KHABAR : जिला दण्डाधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदान दिवस 17 नवम्बर को वाहनों के दुरूपयोग को रोकने के लिये जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदान दिवस 17 नवम्बर को वाहनों के दुरूपयोग को रोकने के लिये दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं।

जारी आदेश के अनुसार मतदान दिवस 17 नवम्बर को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थी स्वयं के उपयोग हेतु एक वाहन, एक वाहन निर्वाचनअभिकर्ता के लिये तथा एक अन्य वाहन कार्यकर्ता आदि के लिये इस प्रकार एक अभ्यर्थी द्वारा कुल तीन वाहनों का उपयोग संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर से अनुमति प्राप्त करने के पश्चात कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य वाहनों का उपयोग निर्वाचन क्षेत्र में नहीं किया जायेगा। उपरोक्तानुसार अनुमति प्राप्त कर उपयोग में लाये जा रहे वाहन की विण्ड स्क्रीन पर अनुमति चस्पा/प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। वाहन में ड्रायवर सहित पाँच व्यक्ति से अधिक व्यक्ति नहीं बैठ सकेंगे। उक्त प्रतिबंध भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत, चुनाव कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं विधि एवं व्यवस्था सम्बन्धी ड्यूटी में संलग्न पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होंगे। यह प्रतिबंध अन्य किसी नियम/आदेश के प्रतिबन्धों के अतिरिक्त होंगे। उक्त प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE