इन्दौर। विधानसभा निर्वाचन हेतु मतदान सामग्री का वितरण एवं मतदान के बाद पुनरू जमा करने का कार्य नेहरू स्टेडियम में 16 एवं 17 नवम्बर को होगा। इसको देखते हुये स्टेडियम के आस-पास के मार्गों को आम नागरिकों के वाहनों के लिये प्रतिबंधित किया गया है। इसके अनुसार होमगार्ड टी से मेडिकल हॉस्टल चौराहा , जिम खाना से रेसीडेंसी तिराहा, लोक सेवा आयोग कार्यालय चौराहा से पानी की टंकी, रेडियो कॉलोनी से मुस्ताक अली चौराहा से जीपीओ चौराहा तक के मार्ग प्रतिबंधित रहेंगे। इसी प्रकार आजाद नगर जेल तिराहा से पानी की टंकी तथा शिवाजी वाटिका पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित चौराहा से होमगार्ड टी तक के मार्ग में भी प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।