BREAKING NEWS
शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<     शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<     शिवपुरी में पटवारी की बड़ी लापरवाही,फौजी ने.. <<     छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2023, 1:08 pm
KHABAR : जिले में मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत सी विजिल एप के माध्यम से मिली हजारों शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के संबंध में सी-विजिल एप के माध्यम से मिली सभी 1273 शिकायतों का निराकरण हो गया है।

विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 9 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हुई है। आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की जानकारी त्वरित मिल सके, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल एप तैयार किया गया है। यह एप आदर्श आचरण संहिता के लागू होते ही सक्रिय हो गया है। एप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की किसी भी तरह की शिकायत फोटो, वीडियो के माध्यम से कर सकते हैं। शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित निराकरण किया जा रहा है। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी नागरिक अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं।

इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन संबंधी प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये बेहतर इंतजाम किये गये हैं। शिकायतों को प्राप्त करने तथा उनके निराकरण संबंधी कार्यवाही के लिये  कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी के मार्गदर्शन में कार्य कर रहा है।

बताया गया कि इस कंट्रोल रूम में अभी तक कुल 1481 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 1455 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है। शेष 26 शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई जारी है। इनमें ऑनलाइन सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त सभी 1273 शिकायतों का निराकरण हो गया है। इस तरह सी विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निराकरण का प्रतिशत शत प्रतिशत हैं। ऑफलाइन प्राप्त 208 शिकायतों में से 182 शिकायतें निराकृत हो चुकी है। शेष शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई जारी है। यह कंट्रोल रूम नियमित रूप से सतत कार्य कर रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE