BREAKING NEWS
शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<     शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<     शिवपुरी में पटवारी की बड़ी लापरवाही,फौजी ने.. <<     छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2023, 1:21 pm
KHABAR : कलेक्टर कार्यालय में प्रेक्षकों और राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में रिजर्व इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों और मतदान केन्द्रवार मतदान दलों का रेण्डमाइजेशन संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिये व्यापक तैयारियां जारी हैं। इस सिलसिले में आज कलेक्टर कार्यालय में प्रेक्षकों और राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में रिजर्व इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का द्वितीय पूरक रेण्डमाइजेशन किया गया। इसके पूर्व  प्रेक्षकों और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा की मौजूदगी में मतदान केन्द्रवार मतदान दलों का रेण्डमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकगण आलोक कुमार पाण्डे, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी, प्रेक्षकगण अरविंद पाल सिंह संधू, विजय पाल सिंह, व्ही.जे. राजपूत, अश्विनी कुमार मिश्रा तथा अमित खत्री भी मौजूद थे।

इस अवसर पर जिले में 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिये द्वितीय पूरक रेण्डमाइजेशन करते हुये 12 बीयू, 20 सीयू तथा 67 वीवीपेट का आवंटन हुआ। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 278, इंदौर-1 में 314, इंदौर-2 में 301, इंदौर-3 में 193, इंदौर-4 में 212, इंदौर-5 में 364, डॉ. अंबेडकर नगर महू में 269, राऊ में 318 तथा सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 312 मतदान दलों को मतदान केन्द्र रेण्डमाइजेशन कर आवंटित किये गये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE