BREAKING NEWS
शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<     शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<     शिवपुरी में पटवारी की बड़ी लापरवाही,फौजी ने.. <<     छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2023, 1:25 pm
KHABAR : जिले में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां पूर्ण, लगभग दो हजार अधिकारी/कर्मचारी सभी मतदान दलों को टेबल-कुर्सियों पर बैठाकर करेंगे सामग्री वितरित, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। विधानसभा निर्वाचन के तहत इंदौर जिले में 17 नवम्बर को मतदान होगा। मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान जिले के 2561 मतदान केन्द्रों में होगा। मतदान दल आज गुरूवार 16 नवम्बर को नेहरू स्टेडियम से सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचेंगे। मतदान दलों को लगभग दो हजार अधिकारी/कर्मचारी टेबल-कुर्सियों पर बैठाकर मतदान सामग्री का वितरण करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने सभी मतदान दलों के अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि वे निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचे और मतदान मतदान सामग्री प्राप्त करें।

जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के लिये इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और मतदान सामग्रियां का वितरण आज 16 नवम्बर को सुबह से नेहरू स्टेडियम में प्रारंभ हो गया है। इस बार मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिये नेहरू स्टेडियम में विशाल डोम तैयार किया गया है। इस डोम के नीचे मतदान केन्द्रवार टेबले लगाई गई है। इन टेबलों पर चार-चार कुर्सिया लगाकर मतदान दलों को बैठाकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और मतदान सामग्री वितरित की जा रही है। यह व्यवस्था कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी के मार्गदर्शन में की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE