बागली। 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, जिस को लेकर प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां पूर्ण कर गुरुवार के दिन बागली विधानसभा में होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों को बस के माध्यम से अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। बागली एसडीएम आनंद मालव्या के अनुसार बागली विधानसभा में कुल 297 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें से 13 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं, संवेदनशील मतदान केंद्र 79 चिन्हित किए गए हैं, इन केन्द्रों के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है,आदर्श मतदान केंद्रों पर भी मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है,बता दे कि गुरुवार की सुबह उत्कृष्ट विद्यालय बागली परिसर में सभी मतदान दलों को एकत्रित कर सामग्री देकर अपने अपने केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।बागली विधानसभा में 17 नवंबर को होने वाले मतदान में कुल 2 लाख 54 हजार 109 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर नया जनप्रतिनिधि चुनेंगे, जिसमें महिला 1 लाख 24 हजार 119,पुरुष 1 लाख 29 हजार 986, अन्य 4 है। एसडीएम मालव्या ने बताया कि इमरजेंसी के लिए रिजर्व में भी दल रखे गए हैं, साथ ही वाहनों की भी व्यवस्था की गई है।पुलिस प्रशासन व्यवस्था की बात की जाए तो ग्रामीण एडिशनएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा बागली विधानसभा के अंतर्गत मतदान केंद्रों के निरीक्षण के लिए दल बनाए गए हैं, वही संवेदनशील केंद्रों पर भी पुलिस प्रशासन की विशेष व्यवस्था की गई है।