BREAKING NEWS
मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 32 कैश काउंटर.. <<     शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<     शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<     शिवपुरी में पटवारी की बड़ी लापरवाही,फौजी ने.. <<     छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2023, 2:15 pm
KHABAR : जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में 1541 मतदान केंद्रों के मतदान सामग्री का हुआ वितरण, प्रशासन हुआ मुस्तैद, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रो में 1541 मतदान केंद्रों के लिये आज सुबह खरगोज स्थित शासकीय महाविद्यालय से चुनाव सामग्री का वितरण किया गया। कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जीपीएस लगे वाहनो में ईवीएम मशीन लेकर कर्मचारी रवाना हुए। जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र खरगोन,बड़वाह, भीकनगांव, महेश्वर, कसरावद और भगवानपुरा में 14 लाख 42 हजार 7 मतदाता 42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 17 नवम्बर को करेंगे। सामग्री वितरण के दौरान कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और एसपी धर्मवीर सिह मौजूद थे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पहली बार जीपीएस से लेंस करीब 300 से अधिक वाहनो से ईवीएम मशीन और मतदान सामग्री रवाना की गई। करीब साढे चार हजार सुरक्षाकर्मी, अधिकारी और पेरा मिलिट्री फोर्स स्वतन्त्र निस्पक्ष शांतिपूर्ण मतदान के लिये लगाया गया। महाराष्ट्र से पहुंचे होमगार्ड के जवानो के अलावा वन विभाग और कोटवारों की भी ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 4 बजे तक सभी मतदान केन्द्रो पर सामग्री लेकर मतदान दल पहुंच जायेगे। इस बार चुनाव पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरो और बेबकास्टिंग  के माध्यम से कवर किया जा रहा है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा ने मीडिया को बताया की जिले की 6 विधानसभा क्षेत्र में 1541 मतदान केन्द्रो के लिये सामग्री का वितरण पीजी कॉलेज से किया गया। 300 रूट डिवाइज किये गये। मतदान सामग्री और दल को 155 सेक्टर ऑफिसर कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बस के द्रवारा मतदान केन्द्रो तक पहुंचेगे। जिले में 326 क्रिटिकल मतदान केन्द्रो अलग अलग केटेगरी है। ऐसे 156 मतदान केन्द्र जो क्रिटिकल है वहॉ पेरा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। 826 मतदान केन्द्रो पर सीसीटीवी से कन्ट्रोम रूम के माध्यमो से निगरानी की जायेगी। शेडो मतदान के वायरलेस शेट से निगरानी होगी। करीब 300 वाहनो से क्यूक रिस्पांस टीम निगरानी करेगी। 10  मिनट में मतदान केन्द्र टीम पहुंचेगी। स्वतन्त्र निष्पक्ष चुनाव की सभी तैयारी सुचारू कर ली गई है। एसपी धर्मवीर सिह ने मीडिया को बताया की कडी सुरक्षा व्यवस्था की बीच मतदान सामग्री दलो को रवाना किया गया। करीब साढे चार हजार सुरक्षाकर्मी और पुलिस अधिकारी जिसमे पेरा मिलिट्री फोर्स महाराष्ट्र से आया होमगार्ड का विशेष दल तैनात किये गये है। संवेदनशील मतदान केन्द्रो को 55 प्रतिशत सीएपीएफ से कवर किया गया है। निस्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिये करीब 200 से अधिक वाहनो से पुलिस पेट्रोलिंग करेगी। मतदान केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये है। शेडो मतदान केन्द्रो पर वायरलेस से निगरानी होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE