सीहोर। लोकतंत्र के इस महापर्व 17 नवम्बर को अधिक से अधिक मतदान कर प्रदेश के विकास में सहयोग के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने जिले के सभी मतदाताओं से 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। कलेक्टर सिंह ने कहा कि सभी मतदाता बिना किसी प्रलोभन के स्वयं के विवेक से 17 नवंबर को अपने मताधिकार का उपयोग करें।
कलेक्टर सिंह ने आगे कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है और इस महापर्व पर लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रदेश के विकास में सहभागी बनने के लिए सभी मतदाता बढ़-चढ़कर मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने युवा मतदाताओं से कहा है कि जो युवा मतदाता, पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग कर वोटडालेगें वे सभी मतदान करें और पूरे प्रदेश में सीहोर जिले को सर्वाधिक मतदान वाला जिला बनाए। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।