BREAKING NEWS
मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 32 कैश काउंटर.. <<     शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<     शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<     शिवपुरी में पटवारी की बड़ी लापरवाही,फौजी ने.. <<     छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2023, 3:28 pm
KHABAR : बोट क्लब पर 40 वर्गफीट की विशाल रंगोली बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश, 10 हजार लोगों द्वारा देखे जाने की उम्मीद, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। चार घंटे की मेहनत और 40 किलो रंगोली मटेरियल से 40 वर्गफीट के एरिया में विशाल रंगोली बनाकर कलाकारों ने लोगों को शत-प्रतिशत, समावेशी मतदान के लिए प्रेरित किया। बोट क्लब पर बनाई इस रंगोली के माध्यम से अनिवार्य मतदान और जागरूक व सतर्क नागरिक बनने का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि मतदान केंद्रों पर अलग-अलग वर्ग के लिए किस तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। दिव्यांगजन के लिए व्हील चेयर, रैंप आदि की व्यवस्था है। इसी प्रकार वृद्धजनों के लिए भी मतदान केंद्रों पर की गई विशेष व्यवस्था को दर्शाया गया है। इस रंगोली में मतदान के दौरान या उसके पहले किसी भी तरह की गड़बड़ी को लेकर सी-विजिल एप पर की जाने वाली शिकायत के संदर्भ में भी जानकारी दी गई है।


एडीआर (एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स) नामक संगठन की संयोजक रोली शिवहरे ने बताया कि अब मतदान दिवस नजदीक आ चुका है। बोट क्लब पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, इसी को ध्यान में रखकर हमने रंगोली बनवाई है। हमारे द्वारा इस रंगोली के माध्यम से यह अपील की जा रही है कि भोपाल में लोग अपने घरों से निकलकर शत-प्रतिशत मतदान करें। अभी तक इस रंगोली को एक हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और मतदान शुरू होने से पहले 10 हजार लोगों द्वारा देखे जाने की उम्मीद है। एडीआर और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में बनाई गई रंगोली को भोपाल के पांच स्थानीय कलाकार धर्मेंद्र मेवाड़े, टीनू बाला, ऋषि बाथम, आनंद नंदेश्वर और आशीष कोरसा ने आकार दिया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE