नीमच। मप्र में विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत कल 17 नवम्बर 2023 को मतदान होगा। इस बार नीमच जिले में कुल 743 मतदान केन्द्रों पर 6 लाख 9 हजार 602 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इस बार भाजपा, कांग्रेस व अन्य पार्टियां और निर्दलीय को मिलाकर नीमच विधानसभा में कुल 09 उम्मीदवार मैदान में हैं। कल इन सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला शाम 6 बजे तक ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगा। सभी मतों की गणना का कार्य 03 दिसंबर को किया जाएगा।
विधानसभा क्षेत्र मनासा में 248 मतदान केन्द्रों पर एक लाख 1 हजार 414 पुरुष एवं 98 हजार 400 महिला कुल एक लाख 99 हजार 815 मतदाता, विधानसभा क्षेत्र नीमच में 277 मतदान केन्द्रों पर एक लाख 15 हजार 511 पुरुष एवं एक लाख 12 हजार 739 महिला कुल 2 लाख 28 हजार 254 मतदाता एवं विधानसभा क्षेत्र जावद में 218 मतदान केन्द्रों पर 92 हजार 269 पुरुष, 89 हजार 262 महिला कुल एक लाख 81 हजार 533 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिले में कुल 6 लाख 9 हजार 602 मतदाता है। इसमें 3 लाख 98 हजार 194 पुरुष एवं 3 लाख 401 महिला मतदाता एवं 7 अन्यह (थर्ड जेण्डर) मतदाता है। इनमें क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग एवं मतदान केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरे और शेष पर माईक्रो आब्जर्वर के माध्यम से निगरानी की जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन के मार्गदर्शन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित मतदान कराने हेतु लगभग 5 हजार 500 अधिकारी, कर्मचारी तैनात किये गये हैं। मतदान दलों के लिए 312 वाहनों और सेक्टैर एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए 142 वाहनों की व्यवस्था की गई है। जिले में 128 रूटे एवं 71 सेक्टिर बनाए गये हैं। मनासा में 24 सेक्टर 47 रूट, नीमच में 27 सेक्टर एवं 44 रूट, जावद में 20 सेक्टर एवं 37 रूट, बनाकर सेक्टर अधिकारी रूट प्रभारी एवं वाहन प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। जिले में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक पीडब्ल्यूडी संचालित विशेष मतदान केन्द्र (दिव्यांग मतदान केंद्र) और युवाओं द्वारा संचालित तीन यूथ मतदान केंद्र तथा 50 मॉडल मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। मनासा व जावद में 15-15 एवं नीमच में 20 मॉडल बूथ बनाये गये हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी के मार्गदर्शन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित मतदान कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मोबाईल एवं सेक्टर मोबाईल द्वारा क्षेत्र में का सतत भ्रमण किया जा रहा है। दस एसएसटी दस एफएस एवं दस क्यूआर टीम सहित लगभग 2 हजार से ज्यादा पुलिस बल सुरक्षा कर्मियों की डयूटी सुचारू एवं मतदान व्यवस्था में लगाई गई है। सीएसीएफ की आठ कम्पनी, जिला पुलिस बल के एक हजार 200, अन्य सुरक्षा बल 480, होमगार्ड एवं एसपीओ 8 हजार 114 सीआरपी 10, सेक्टर मोबाईल 71, क्वीक एक्शन टीमें 2 तैनात की गई है।