BREAKING NEWS
मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 32 कैश काउंटर.. <<     शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<     शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<     शिवपुरी में पटवारी की बड़ी लापरवाही,फौजी ने.. <<     छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2023, 4:02 pm
BIG REPORT : जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 743 मतदान केन्द्रों के लिए सामग्री लेकर दल रवाना, कल होगा मतदान, कलेक्टर दिनेश जैन ने अपनी देख-रेख में वितरित कराई सामग्री, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत 17 नवंबर को होने वाले निर्वाचन के मतदान के लिए गुरूवार को नीमच जिले के सभी तीनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए सामग्री लेकर मतदान दल शासकीय पीजी कॉलेज नीमच से  निर्धारित वाहनों से रवाना हुए। सुबह 7.30 बजे से सामग्री वितरण कार्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीमच दिनेश जैन,एडीएम नेहा मीना, सीईओ गुरूप्रसाद की देखरेख में संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग आफीसरों ने मतदान दलों को रवाना किया। प्रेक्षक जे.विजयारानी एवं किशन नारायणराव जावले ने भी ने मतदान सामग्री वितरण की सुगम व्यवस्था का निरीक्षण किया और संतोष व्यक्त किया।

मतदान सामग्री वितरण स्थल शासकीय पीजी कॉलेज परिसर नीमच में सभी 3 विधानसभा क्षेत्रों की मतदान सामग्री वितरण की सुगम व्यवस्था की गई। मतदान दलों को सामग्री मतदान केन्द्रवार लगाए गए टेबल पर ही उपलब्ध करवाई गई। मतदान दलों ने जिला प्रशासन सामग्री वितरण व्यवस्था के लिए की गई बेहतर व्‍यवस्‍था की सराहना की। मतदान दलों को वीवीपेट, बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट भी उनके टेबल पर ही पहुँचाई गई, जिससे किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। लगभग 10.30 बजे से मतदान दलों और पुलिस बल को लेकर निर्धारित वाहनो से मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। पीजी कॉलेज नीमच पर सामग्री वितरण के लिए विधानसभा नीमच, जावद एवं मनासा के लिए अलग-अलग तीन वितरण केन्‍द्र सेक्‍टर वार काउन्‍टर बनाये गये है। इन काउंटर के सामने ही मतदान केन्द्रों का टेबल लगाई गई थी। जहाँ मतदान दलों ने बैठकर, सामग्री प्राप्त की और मिलान भी किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना, सीईओ गुरूप्रसाद, प्रेक्षक जे.विजयारानी ने सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण एवं सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के काउंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदान दल में लगे अधिकारियों तथा कर्मचारियों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने सामान्य प्रेक्षकगणों को भी संपूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण करवाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE