जीरन। शिक्षा विभाग द्वारा अंडर-17 (जूनियर) संभाग स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21 नवंबर 2023 को जिला शिक्षा अधिकारी सी के शर्मा और जिला क्रीड़ा अधिकारी सावित्री मालवीय के निर्देशन में जीरन नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरन द्वारा किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग के 7 जिलो के बालक बालिका वर्ग के लगभग 168 खिलाड़ी भाग लेंगे। जीरन नगर मे संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार हो रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ आज प्रातः 10 बजे से शासकीय महाविद्यालय जीरन के नवीन भवन परिसर में हुआ।