BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<     BIG NEWS : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक.. <<     KHABAR : अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा है,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, अग्रोहा.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में ब्लॉक कांग्रेस ने किया.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : हत्या के बाद से फरार था 5 हजार का इनामी,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, हैलीपेड.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, आज.. <<     BIG NEWS : नीमच पहुंचते ही सीएम मोहन यादव का जोरदार.. <<     VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2026, 6:53 pm
KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया जिलाध्यक्ष जन्मदिवस, वृद्धाश्रम में सेवा, एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण और पौधा वितरण, गोशाला में गोसेवा कर कार्यकर्ताओं ने की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव का जन्मदिवस बड़े उत्साह, सेवा भाव और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक उत्सव से आगे बढ़कर मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया।


कार्यक्रम की शुरुआत वृद्ध आश्रम में हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों को भोजन प्रसादी ग्रहण करवाई। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान ने पूरे माहौल को भावनात्मक बना दिया। इसके साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया और सयाजी द्वार पर आमजन को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


सयाजी द्वार पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा का जन्मदिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया और सभी से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।


कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ता गोशाला पहुंचे, जहां गोमाता को चारा खिलाकर जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।


पूरा आयोजन सेवा, संवेदना और संस्कारों से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर ने यह संदेश दिया कि सच्चा उत्सव वही है, जो समाज में खुशियां बांटे और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को मजबूत बनाए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE