BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान-2 शुरू, एक क्लिक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2026, 6:42 pm
BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर कांग्रेस का वार, ठेकेदार और अफसरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन को घेरा, अमृत योजना पर सवाल, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। अमृत 2.0 सीवरेज योजना के तहत शहर में खोदी गई सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर बुधवार को शहर ब्लॉक कांग्रेस ने गांधीनगर क्षेत्र में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं एवं पार्षदों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सड़कों की शीघ्र मरम्मत तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस का आरोप है कि सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए विभिन्न वार्डों में सड़कें खोदी गईं, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी उनका समतलीकरण और पुनर्निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया गया। इससे कई स्थानों पर गहरे गड्ढे और मलबा पड़ा हुआ है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड क्रमांक-39 के ऋषियानंद वार्ड (मेघदूत नगर, यश नगर, गांधीनगर) तथा वार्ड क्रमांक-26 के पशुपतिनाथ वार्ड (चंद्रपुरा, सीतामऊ फाटक) सहित कई क्षेत्रों में सड़कें अब तक क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। बारिश के दौरान और रात के समय इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को हो रही है।

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में 28 जून को गांधीनगर में गड्ढों के कारण हुए हादसे का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और लोग घायल हुए थे।

कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल निरीक्षण कर तीन से पांच दिनों के भीतर गड्ढों की मरम्मत और गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराया जाए। साथ ही योजना में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों, एजेंसी और ठेकेदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर जवाबदेही तय की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE