नीमच। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आज रविवार 3 दिसंबर को मतगणना का कार्य किया जा रहा है। शहर के पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम में आज सुबह 8 बजे से मतों की गणना का कार्य जारी है। ईवीएम मशीन से नीमच विधानसभा में 11 राउंड की गणना हो चुकी है। इसमें भाजपा के दिलीप सिंह परिहार 15648 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के उमराव सिंह गुर्जर को 42626 वोट प्राप्त हुए। वहीं मनासा विधानसभा क्षेत्र में 9 राउंड की गणना पूरी हो चुकी है। यहां भाजपा के अनिरूद्ध माधव मारू 10018 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के नरेंद्र नाहटा को अब तक 37509 वोट मिले हैं। जबकि विधानसभा क्षेत्र जावद में भाजपा के ओमप्रकाश सखलेचा व कांग्रेस के समंदर पटेल के बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है। यहां 5 राउंड के रूझान सामने आ चुके हैं। इन रूझानों में कांग्रेस के समंदर पटेल ने 1630 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। सखलेचा को अब तक कुल 18301 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी पूरणमल अहीर को 10704 वोट प्राप्त हुए हैं।