नीमच। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आज रविवार 3 दिसंबर को मतगणना का कार्य किया जा रहा है। शहर के पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम में आज सुबह 8 बजे से मतों की गणना का कार्य जारी है। ईवीएम मशीन से नीमच विधानसभा में 17 राउंड की गणना हो चुकी है। इसमें भाजपा के दिलीप सिंह परिहार 23815 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के उमराव सिंह गुर्जर को 66060 वोट प्राप्त हुए। वहीं मनासा विधानसभा क्षेत्र में 14 राउंड की गणना पूरी हो चुकी है। यहां भाजपा के अनिरूद्ध माधव मारू 16000 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के नरेंद्र नाहटा को अब तक 56071 वोट मिले हैं। जबकि विधानसभा क्षेत्र जावद में भाजपा के ओमप्रकाश सखलेचा व कांग्रेस के समंदर पटेल के बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है। यहां 8 राउंड के रूझान सामने आ चुके हैं। इन रूझानों में कांग्रेस के समंदर पटेल ने 232 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। सखलेचा को अब तक कुल 29834 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी पूरणमल अहीर को 18053 वोट प्राप्त हुए हैं।