BREAKING NEWS
देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने जिला चिकित्सालय में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2023, 12:48 pm
KHABAR : विकासखंड पेटलावद की ग्राम पंचायत रायपुरिया एवं रताम्बा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। विकासखंड पेटलावद की ग्राम पंचायत रायपुरिया में 17 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ सांसद गुमानसिंह डामोर एवं विधायक निर्मला भूरिया द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
एसडीएम अनिल राठौड़ द्वारा संकल्प यात्रा के उद्देश्य एवं पेटलावद की 77 ग्राम पंचायत के रूट चार्ट के संबंध में सभी को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान धरती कहे पुकार के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया की छात्राओं द्वारा विजयी भव थीम पर सामूहिक नृत्य एवं स्कूली छात्रों द्वारा स्वच्छता गतिविधि पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा कन्या माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया की छात्राओं द्वारा आदिवासी लोक नृत्य गीत भी प्रस्तुत किया गया।
मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों, उद्यान विभाग में सोया मिल्क पाउडर गतिविधि के लाभान्वित कृषक, पंचायत विभाग की मनरेगा अंतर्गत नंदन फलोद्यान हितग्राही, कृषि विभाग की प्राकृतिक खेती का लाभ लेने वाले कृषक हितग्राहियों ने अपने अनुभव सभी के साथ मंच पर सांझा किए।
कार्यक्रम में सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक पेटलावद निर्मला भूरिया एवं जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने सभी ग्रामीणों से अपील की, कि इस संकल्प यात्रा में जो पात्र हितग्राही किसी योजना से वंचित रह गए है वे इस यात्रा के माध्यम से विभिन्न विभागों की स्टॉल पर पंजीयन कराकर लाभ प्राप्त करे।
सांसद गुमानसिंह डामोर द्वारा भारत सरकार की विभिन्न योजनाओ जैसे उज्ज्वला, पी एम किसान सम्मान निधि, खाद्यान्न पर्ची, पेंशन योजना आदि से वंचित हितग्राहियों को मंच के पास बुलाया एवं उन्हें लाभ देने हेतु उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। सांसद द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों को विकसित भारत का संकल्प लेने हेतु शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के अंत मे विभिन्न खेलकूद एवं शिक्षा क्षेत्र के मेधावी छात्र, स्थानीय कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का स्वागत करते हुए सांसद एवं विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर अगली पंचायत रताम्बा हेतु रवाना किया। ग्रामवासियों ने इस रथ के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेश को सुना एवं विकसित भारत के वीडियो फ़िल्म का प्रदर्शन भी देखा। इस कार्यक्रम में लगभग 2000 से ज्यादा ग्रामीण सहभागी रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE