झाबुआ। जनपद पंचायत मेघनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चोखवाडा एवं ग्राम पंचायत तोरनिया में 17 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे विकासखण्ड स्तर के समस्त विभाग प्रमुख, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सुपरवाईजर, आशा कार्यकर्ता, संकुल प्राचार्य एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर उपस्थित रहे।
यात्रा का शुभारम्भ जनपद पंचायत सीईओ मेघनगर-
अंतरसिंह डावर, तहसीलदार विजेंद्र कटारे, अंतरसिंह मंडलोई पीएचई, कमलेश दातला, संजय भाबर, जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का संचालन यात्रा प्रभारी कमलेश दातला, यात्रा सह प्रभारी भवरसिंह दाहमा एवं संजय भाबोर के द्वारा किया गया। इसके उपरांत समस्त विभाग प्रमुख ने अपनी योजनाओ के बारे मे लोगो को जागरूक किया, साथ ही ग्राम पंचायत में योजनाओं को कैसे विकसित किया जाए जिससे यह ग्राम पंचायत प्रदेश में सशक्त ग्राम पंचायत के रूप में स्थापित हो इसके ऊपर चर्चा की गई। इसके उपरांत यात्रा का समापन किया गया।
स्थानीय ग्रामीण जन द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री की योजनाओं से उन्हें जीवन यापन मे काफी सहयोग मिला है। यात्रा के दौरान जिन ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिला है उनसे आवेदन प्राप्त किए गए।
यात्रा में महेश सोलंकी बीआरसी, बीपीएम, बीसी प्रधानमंत्री आवास बीसी स्वच्छ भारत मिशन, डॉ. सुरेश गौड़ पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।