सरवानिया महाराज। भारत सरकार द्वारा 17 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओ के माध्यम से पात्र व्यक्ति को मूलभूत सुविधाओ जैसे स्वच्छता सुविधाए, एलपीजी गैस कनेक्शन, आवास सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पूर्ण पोषण स्वच्छ, पेयजल गुणवत्ता शिक्षा आदि प्रदान करना है तथा प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थीयो तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। नप अध्यक्ष रूपेन्द्र सिंह जैन, उपाध्यक्ष रामलाल राठौर ने सभी से अपील की है कि आप सभी विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन करें और शासन की योजनाओं का लाभ लेवे।
शहरी क्षेत्रों में आयोजित अभियान-
पीएम स्वनिधि, पीएम उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन, श्रमिक कार्ड पेंशन योजना, संबल में पंजीयन, ऐसे कई योजना के आवेदन दिनाक 17 दिसम्बर 2023 से 28 दिसम्बर 2023 तक निकाय में पात्र हितग्राही अपना आवदेन प्रस्तुत करे ताकि नगर परिषद सरवानिया महाराज में संभावित शिविर दिनांक 04 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाले शिविर में मुख्य अतिथि द्वारा आपको योजना का लाभ प्रदाय किया जाएगा।