झाबुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस बघेल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुरिया पेटलावद, ग्राम पंचायत कल्याणपुरा एवं ग्राम पंचायत बरखेड़ा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदाय की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा गतिविधियों का निरीक्षण कर एवं अपनी सहभागिता प्रदान की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से क्षय (टीबी) रोग की जांच, एनसीडी कार्यक्रम अंतर्गत हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज की जांच, 0 से 40 वर्ष तक के लोगो की सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं कार्ड का वितरण, आयुष्मान कार्ड का निर्माण एवं वितरण, आंखों की जांच एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाए प्रदान की जा रही है।
इन शिविरों में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के परामर्शदाता एवं साथियों के द्वारा भी परामर्श प्रदान किया जा रहा है।