BREAKING NEWS
BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2023, 2:36 pm
KHABAR : लायंस क्लब के पदाधिकारियों की अधिकारिक यात्रा संपन्न, क्लब के सदस्यों ने किया भव्य स्वागत, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। लायंस क्लब शक्ति पिपलिया मंडी द्वारा नया सवेरा नई उम्मीद के साथ प्रांत पाल लायन डॉक्टर संजीव जैन एवं रीजन चेयर पर्सन डॉ विजय पलोड की आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सर्वप्रथम सरस्वती एवं मेल्विन जोन्स की तस्वीर पर माल्यार्पण  कर अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित किया। इसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ संजीव जैन का स्वागत क्लब अध्यक्ष लायन मनीषा गोयल, रीजन चेयरपर्सन विजय पलोड का स्वागत क्लब सचिव सोनू फरक्या लायन हस्तीमल जैन का स्वागत क्लब की संस्थापक अध्यक्ष नीलिमा अग्रवाल द्वारा किया गया। ध्वज वंदना लायन विद्या चौधरी राष्ट्रीय गीत प्रियंका फरक्या एवं वंदना पाटीदार द्वारा प्रस्तुत किया गया अतिथि स्वागत गीत आशा पाटीदार एवं संतोष भूत द्वारा प्रस्तुत किया गया। 
स्वागत उद्बोधन क्लब अध्यक्ष लायन मनीषा गोयल ने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब आज 206 देश में सेवा कार्य करते हुए एक प्रतिष्ठित क्लब के रूप में स्थापित है। ऐसे क्लब से जुड़ना जिसमें लगातार सेवा कार्य करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है गर्व का विषय है। सेवा कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सचिन सोनू फरक्या ने कहा कि मानव मात्र के कल्याण की भावना से ओतप्रोत लायंस क्लब शक्ति लगातार सेवा कार्य कर रहा है और आगे भी इसी प्रकार करता रहेगा। 
रीजन चेयर पर्सन लायन विजय पलोड ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब शक्ति के सेवा प्रकल्प प्रशंसनीय है। अतिथि परिचय संस्थापक अध्यक्ष नीलिमा अग्रवाल ने दिया। अतिथि लायन डॉक्टर संजीव जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब द्वारा निर्धारित सभी बिंदुओं पर लायंस क्लब शक्ति पिपलिया मंडी ने लगातार सेवा प्रकल्प किए हैं। इसके लिए सभी क्लब सदस्य बधाई के पात्र हैं। मातृशक्ति का चार दिवारी से बाहर निकलकर सामाजिक क्षेत्र में सेवा कार्य करना ही नया सवेरा है। उन्होंने लायंस क्लब शक्ति को एक्सीलेंस सर्टिफिकेट भी प्रदान किया। अतिथियों को क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए। अन्न सम्मान संकल्प मुहिम चलाने के लिए दीपल गुप्ता को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में आभार क्लब की कोषाध्यक्ष शिखा अग्रवाल ने माना।
महावीर पुस्तकालय के संस्थापक अशोक नलवाया को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा सेवा कार्यों की वीसी की गई। मंच संचालन लायन वर्षा अग्रवाल एवं लायन राजश्री पाटीदार ने किया। लायंस क्लब शक्ति पिपलिया मंडी द्वारा सेवा गतिविधि के अंतर्गत कार्यक्रम के पश्चात जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के पश्चात आयोजित लंच में भी सभी ने सहभागिता की। 
कार्यक्रम में मंदसौर से विशेष अतिथि के रूप में लायन हस्तीमल जैन, लायन डॉक्टर मजहर हुसैन, लायन जितेंद्र मित्तल, लायन प्रवीण राठौर, लायन प्रेम देव पाटीदार, लायन राजकुमार मित्तल, लायन ममता शर्मा, लायन सुमन गर्ग, लायन दीपिका पटवा, लायन ज्योति गुप्ता, लायन वंदना पाटीदार, लायन अंगुरबाला पाटीदार, लायन जयश्री गोयल, लायन श्वेता गोयल, लायन सरिता गोयल आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE