BREAKING NEWS
BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2023, 2:57 pm
KHABAR : विधायक सिलावट ने ग्राम पंचायत बडोदिया में किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ, 26 लाभान्वित हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण पत्र, पढ़े खबर  

Share On:-

इन्दौर। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज विकासखंड स्तर पर सांवेर तहसील के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत बडोदिया खान से किया गया। यात्रा का शुभारंभ विधायक तुलसीराम सिलावट ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में धरती कहे पुकार गीत के माध्यम से नन्ही मुन्नी बालिकाओं द्वारा विकसित भारत के दर्शन संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी विभाग से संबंधित योजनाओं का प्रचार किया गया तथा आवेदन प्राप्त किये गये साथ ही मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभवों को सभी लोगों के साथ शेयर किया गया। 
कार्यक्रम में विधायक सिलावट द्वारा 26 लाभान्वित हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। तकनीकी 17 में ड्रोन का डेमोंसट्रेशन कृषि विभाग द्वारा किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित सभी हितग्राहियों एवं ग्रामीणजनों को भारत को 2047 तक विकसित देश की श्रेणी में लाने हेतु संकल्प दिलवाया गया। ग्राम पंचायत बड़ोदिया खान में लगभग 1000 से अधिक ग्रामीणजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकन्या मानसिंह चौहान, अन्य जनपद सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE