BREAKING NEWS
BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2023, 3:21 pm
BIG NEWS : 15 वर्षीय बालिका का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सुशांत हुद्दार सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सों एक्ट), जिला नीमच द्वारा 15 वर्षीय नाबालिक पीडिता का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी राजू पिता मोहन भील, उम्र- 20 वर्ष, निवासी-ग्राम पाणदा, थाना पाटन, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) को धारा 363 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रू अर्थदण्ड, धारा 366 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 05 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रू अर्थदण्ड, धारा 376(3) भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रू अर्थदण्ड एवं धारा 5(एल)/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के अंतर्गत 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक जगदीश चौहान द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 28 अप्रैल 2021 को पुलिस थाना नीमच सिटी क्षेत्र में रहने वाली पीडिता की माता ने थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखाई की दिनांक 21 अप्रैल 2021 को उसकी 15 वर्षीय पुत्री पीडिता रात्रि के लगभग 8.30 बजे घर से यह कहकर निकली की वह जरूरी काम से जा रही हैं, किंतू वह रात्रि के 10 बजे तक भी वह वापिस नहीं आई तो वह फिर उसके परिवार के सदस्यों ने उसको घर के आस-पास व रिश्तेदारों में तलाश की किंतु उसका कुछ पता नहीं चला। शंका के आधार पर आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट लेख कराई, जिस पर से अपराध क्रमांक 215/2021 की प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। दिनांक 05 मई 2021 को पीडिता पुलिस थाना नीमच सिटी में उपस्थित हुई जहां पर उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपहरण करके ग्राम डोरीया, निम्बाहेड़ा (राजस्थान) ले गया था। जहां आरोपी ने उसे खुले मैदान में रखा तथा उसके साथ कई बार बलात्कार किया। इसके पश्चात किसी का फोन आ जाने से आरोपी उसे लेकर नीमच आया था, जिसके बाद वह पुलिस थाना नीमच सिटी में उपस्थित हो गई थी। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर एवं पीडिता का मेडिकल कराकर उम्र के संबंध में आवश्यक साक्ष्य एकत्रिक करते हुए आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र विशेष न्यायालय (पॉक्सों एक्ट), नीमच में प्रस्तुत किया गया।
अभियोजन द्वारा माननीय विशेष न्यायालय (पॉक्सों एक्ट) नीमच के समक्ष विचारण के दौरान पीड़िता सहित सभी महत्वपूर्ण साक्षीगण के बयान कराकर आरोपी के विरूद्ध अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराकर घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिससे सहमत होकर माननीय विशेष न्यायालय (पॉक्सों एक्ट) नीमच द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक जगदीश चौहान द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE