BREAKING NEWS
BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2023, 4:23 pm
KHABAR : जिले की सभी जनपदों की 10-10 पंचायतों को हर माह टीबी मुक्‍त करवाये- जैन, कलेक्‍टर जैन ने दिए जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। टीबी मुक्‍त भारत अभियान के तहत नीमच जिल की तीनों जनपद क्षेत्र की 10-10 ग्राम पंचायतों को हरमाह टी.बी.मुक्‍त घोषित करवाये। विकसित भारत संकल्‍प यात्रा  के शिविरों में टीबी रोगियों की अधिकाधिक जॉच करें, और विकसित भारत संकल्‍प यात्रा के पोर्टल पर स्‍क्रीनिंग का डेटा अपलोड करें। सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य संगठकों (सीएचओ) द्वारा टीबी मरीजों की जॉच के कार्य की प्रगति के आधार पर सत्यापन करने के बाद ही उन्‍हे इन्‍सेटिव का भुगतान करें। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍वास्‍थ्‍य समित की बैठक में राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, सहायक कलेक्‍टर सृजन वर्मा, सीएमएचओं, डॉ एस एस बघेल व सभी बीएमओं, स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ आशीष बोरना, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एंव बाल विकास ताराचन्‍द मेहरा व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर जैन ने राष्‍ट्रीय परिवार कल्‍याण कार्यक्रम की लक्ष्‍यपूति की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए, कि परिवार कल्‍याण कार्यक्रम की लक्ष्‍यपूर्ति पर विशेष ध्‍यान दिया जाये। पुरूष नसबंदी को प्रोत्‍साहित  किया जाये। पुरूष नसबंदी के लक्ष्‍य को हांसिल करने के लिए प्रत्‍येक पंचायत से दो-दो पुरूष  नसबंदी करवाने का लक्ष्‍य पंचायत सचिव को और पुरूष स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता को चार-चार नसबंदी का लक्ष्‍य आवंटित करने के निर्देश दिए। सभी बीएमओं समय-समय पर एनआरसी का निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें, कि एनआरसी में कोई भी सीट खाली ना रहे। बैठक में आयरन डेफीसिएन्‍सी जागरूकता माह की तैयारियों की समीक्षा में बताया गया, कि 18 दिसम्‍बर 2023 से 18 जनवरी 2024 तक आयरन डेफीसिएन्‍सी माह का आयोजन किया जा रहा है। इस माह में बच्‍चों को आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट खिलाई जावेगी।
कलेक्‍टर ने निजी स्‍कूलों के बच्‍चों को भी आयरन टेबलेट लिखवाने के लिए प्रस्‍ताव भेजने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। कलेक्‍टर ने आंगनवाडी केन्‍द्रों के बच्चों को आयरन सिरप पिलाने एंव अभियान की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। निर्देश दिए गये, कि प्रत्‍येक मंगलवार की शाम को कितने बच्‍चों को आयरन टेबलेट खिलाई गई। इसकी जानकारी संकलित कर उपलब्‍ध करायें इस कार्य की मॉनिटरिंग के लिए संकुल प्राचार्य एवं जनशिक्षकों को लगाने के निर्देश भी दिए गये ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE