खरगोन। जिले में की आनन्द नगर कपास मंडी में सोमवार को उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब सरकारी खरीदी कर रही सीसीआई ने नए नियमों के अनुसार खरीदी करने की बात कही। इस पर किसानों ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि मंडी में कपास की खरीदी को सीमित किया जा रहा है। किसानों ने निगम के प्रबंधक पर मनमानी करने का आरोप भी लगाया।
किसानों ने बताया कि अब तक आधार कार्ड और पंजीयन पर खरीदी हो रही थी, लेकिन अब खसरा नकल मांगी जा रही है, जिसमें कपास का रकबा होना अनिवार्य है। किसानों का कहना था कि नई नकल रबी सीजन की है, जिसमें गेहूं, चना दर्शाया जा रहा है। ऐसे में उन्हें खरीब नकल निकलवाने के लिये दोबारा ऑनलाइन सेंटर जाना पड़ रहा है। जिले के सुदूर गांवों से आने वाले किसान ऑनलाइन सेंटर कहा तलाशे इस बात को लेकर करीब 2 घण्टे खरीदी प्रभावित रही। 1 बजे बाद खरीदी शुरू हुई।
किसानों का कहना है कि व्यापारी जहां 6400 से 6500 के बीच खरीदी कर रहे। वहीं सीसीआई में 6920 रूपए भाव मिल रहा है, लेकिन नय नियम लागू कर कहीं न कहीं सीसीआई किसानों को कम दाम में मंडी व्यापारियों को अपनी उपज बेचने को मजबूर कर रही है।