BREAKING NEWS
BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2023, 5:58 pm
BIG NEWS : गांव तलाऊ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर संपन्न, हितग्राहियों को लाभ पत्र वितरित, लाभार्थियों ने साझा किये अपने अनुभव, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की विधानसभा क्षेत्र नीमच-मनासा में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू होकर, यह यात्रा प्रतिदिन विभिन्न गांवों एवं नगरीय क्षेत्रों में आयोजित की जा रही है। यात्रा 26 जनवरी 2024 तक आयोजित होगी। यात्रा के दौरान प्रतिदिन दो गांवो में शिविर स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मनासा क्षेत्र में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ ग्राम हनुमंत्‍या, भाटखेडी खुर्द, पावटी एवं तलाऊ में आयोजित की गई। पवन पाटीदार, यात्रा के जिला संयोजक सुनील कटारिया, एसडीएम मनासा पवन बारिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित यात्रा एवं शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर आयोजित शिविर में शासन की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों ने अपने अनुभव मेरी कहानी मेरी जुबानी प्रस्तुत की और अपने अनुभव साझा किये। शिविर में नवीन चिन्हित लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ पत्रों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। 
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति पूर्ण योजनाओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 
ग्राम तलाऊ शिविर में स्‍वास्‍थ्‍य मेला आयोजित किया गया और उपस्थितजनों की शुगर बी पी की नि:शुल्‍क जांच की गई। इस मौके पर जनप्रतिनधि, पंचायत पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्‍य नागरिक एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE