BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<     KHABAR : 20 जून को सजेगा नीमच जिला प्रेस क्लब का.. <<     खरगोन में पटवारी का तबादला निरस्त करने की.. <<     नीट परीक्षार्थियों को रेलवे की बड़ी राहत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दावत-ए-इस्लामी इंडिया का अजीमुश्शान.. <<     KHABAR : नीमच में 21 जून को होगी नीट-यूजी पुनः.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून के लिए अभी और.. <<     KHABAR : 22 जून को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर.. <<     कसरावद में मोहर्रम 1448 हिजरी की तैयारियां.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : महेश नवमी महोत्सव के तहत 20 जून को होगा.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2024, 12:17 pm
KHABAR : पत्रकारिता समाज हित में होनी चाहिए स्वयं हित में नहीं, सेवा को व्यापार बनाने वाले पत्रकार नहीं हो सकते- चौधरी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रेस क्लब जिला नीमच के गठन के साथ ही पत्रकारिता को लेकर सुचिता के पैमाने पर कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की आवश्यकता है। समाज में पत्रकारिता लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जानी जाती है, यह बहुत आवश्यक है कि इस क्षेत्र से जुड़ा व्यक्ति अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक हो। समाज को दिशा देने वाला पत्रकार कहीं भ्रष्टाचार के अंतरजाल में खुद ही ना उलझ जाये। 
उक्त बाद प्रेस क्लब जिला नीमच के अध्यक्ष अजय चौधरी ने प्रेस नोट के माध्यम से कही। चौधरी ने बताया कि पत्रकारिता समाज हित में होनी चाहिए स्वयं हित में नहीं, जो सेवा को व्यापार बना रहे हैं वे व्यापारी हो सकते हैं, पत्रकार नहीं।
पत्रकारिता सेवा का नाम है, त्याग का नाम है, मां सरस्वती के पुत्रों को लक्ष्मी की कृपा की चाह नहीं होती। भारत के संविधान ने पत्रकारों को कई अधिकार दिए हैं लेकिन सिर्फ अधिकारों का प्रयोग करने से समाज का हित नहीं होता, अपने कर्तव्य का निर्वहन करना भी अति आवश्यक है। जब समाज में कहीं कुछ गलत होता है, भ्रष्टाचार चरम पर होता है अधिकारी वर्ग निरंकुश और नेता लापरवाह होता है, ठेकेदार बेईमान और व्यापारी लालची होता है तब पीड़ित जनता को अगर कोई एक नाम याद आता है जो तारणहार की भूमिका निभा सकता है तो वह पत्रकार ही होता है। पत्रकारिता जिम्मेदारी का भाव है, पत्रकारों की भूमिका समाज के प्रति स्पष्ट और तटस्थ होनी चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE