नीमच। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा नीमच विधानसभा में विकास कार्यों के लिए 15 करोड की राशि स्वीकृत की जा रही है, जिससे नीमच शहर के पांच धार्मिक एवं सामाजिक स्थानों पर 5 डोम स्थापित किए जाएंगे। इस हेतु विधायक दिलीपसिंह परिहार ने नीमच शहर के पांच स्थानों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नीमच सिटी, बैरिस्टर उमाशंकर त्रिवेदी मांगलिक भवन इंदिरा नगर, श्री राधा कृष्ण मंदिर ग्वालटोली, नाका नंबर 4 बघाना एवं स्कीम नं 9 पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया और नपा सीएमओ को नगरहित में डोम निर्माण हेतु इस्टीमेट एवं प्राक्कलन बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत हरित, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, योगेश जैन, महामंत्री दारा सिंह यादव, सतीश हांस, मिश्रीलाल रियार एवं नगर पालिका के इंजीनियर उपस्थित थे।