BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2024, 2:31 pm
KHABAR : कन्या शिक्षा परिसर रतलाम ने बनाया अपना विद्यालय गीत, शासकीय संस्था ने की प्रदेश में अनूठी पहल, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम ने पूरे प्रदेश में अनोखी पहल करते हुए अपना स्वयं का विद्यालय गीत तैयार किया है । इस गीत को प्रतिदिन छात्राएं गाएंगी। इस गीत को समारोहपूर्वक रिलीज किया गया। जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह की प्रेरणा एवं संस्था प्राचार्य श्री गणतंत्र मेहता के निर्देशन में तैयार इस गीत को साहित्यकार श्री आशीष दशोत्तर ने लिखा है। यह गीत विद्यालय की गतिविधियों का वर्णन करने के साथ यहां की उपलब्धियां को भी प्रदर्शित करता है।

संस्था में आज आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में इस गीत को नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी एवं ग्राम पंचायत सरपंच श्री अंबाराम मईडा ने रिलीज किया। श्रीमती शर्मा ने कहा कि बालिका शिक्षित बनें, संपन्न बनें और सशक्त बनें, इसके लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए। छात्राओं ने शिक्षा के साथ विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित भी किया है कि वे किसी से काम नहीं हैं। जीत का यह सिलसिला जीवन में निरंतर चलते रहना चाहिए।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व है। एक शिक्षित महिला कई परिवारों को शिक्षा से जोड़ती है। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए। विशेष अतिथि श्री जयवंत कोठारी ने बालिकाओं को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि जीवन में सदैव सफलता मिलती रहे, यह विश्वास मन में रखकर कार्य करें। ग्राम पंचायत सरपंच श्री अंबाराम मईडा ने बालिकाओं को शुभकामनाएं दी।संस्था प्राचार्य श्री गणतंत्र मेहता ने संस्था की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि शासन की महत्वपूर्ण और विशिष्ट संस्थाओं में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर का महत्व है। यहां पर कई नवाचार किया जा रहे हैं । विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है। विगत वर्षों का परिणाम भी संस्था की उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है। इस अवसर पर संस्था में वर्ष भर आयोजित साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में विजेता छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही गत शिक्षा सत्र में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।बाटनिकल गार्डन का शुभारंभसंस्था में विद्यार्थियों को प्राकृतिक वातावरण प्रदान करने के साथ शिक्षा में वनस्पति जगत से संबंधित जानकारी के प्रायोगिक अनुभव को शामिल करने के लिए बाटनिकल गार्डन की स्थापना की गई है । इसकी शुरूआत अतिथियों ने पौधरोपण के साथ की । समाजसेवी श्री महेंद्र कांठेड़ द्वारा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता कांठेड़ की स्मृति में इस गार्डन को स्थापित करने में संस्था को सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा श्री कांठेड़ का अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित भी किया गया ।कला कक्ष 'एड्यू-आर्ट' का शुभारंभशासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की छात्राओं द्वारा आर्ट एक्टिविटी के ज़रिए बहुत सुंदर मॉडल तैयार किए गए हैं । इन मॉडल को प्रदर्शित करने के लिए संस्था में एक कक्ष 'एड्यू आर्ट' शीर्षक से स्थापित किया गया है। इस कक्ष का अतिथियों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रारंभ में अतिथियों ने सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्था प्राचार्य एवं विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

अतिथियों को स्मृति चिन्ह विद्यालय परिवार के श्री पंकज मुकाती, श्री रमेशचंद्र पंड्या, श्री चंदन सिंह कच्छावा, मनीषा खराड़ी, श्री उषा राठौर, सुनीता खराड़ी, रश्मि शर्मा, श्री वीरेंद्र सिंह राठौर, प्रेमलता उईके, गीता चौधरी, श्री मनोज शर्मा, सविता डोडियार, बबीता हारी, सरिता मईड़ा, श्री दीपेश चरपोटा, सोनू गुर्जर, निशा शर्मा, नेहा जायसवाल, शोभा कुमावत, श्वेता पंवार, बृजलाता शर्मा ने प्रदान किए। इस अवसर पर विद्यार्थी, पालक एवं संस्था परिवार के सदस्य मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE