देवास। देवास जिले में कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे मेरी शाला संपूर्ण शाला अभियान के तहत सन फार्मा देवास द्वारा सीएसआर मद से प्राथमिक शाला रहमान नगर देवास में बच्चों के बैठने के लिए 15 सेट फर्नीचर के प्रदान किये। इस दौरान देवास एसडीएम बिहारी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।