खरगोन। कसरावद के बलकवाड़ा थाना की खलटांका पुलिस चौकी क्षेत्र में नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। खलटांका पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आनंदबैड़ी स्थित बोराड़ नदी में डूबने से कैलाश यादव उम्र 32 साल निवासी ठिकरी जिला बड़वानी की मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना खलटाका पुलिस का दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ठीकरी शासकीय अस्पताल भेजा। साथ ही पुलिस ने बताया कि लाश मिलने की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन आ चुके हैं। मामले को जांच में लिया है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।