देवास। कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे खातेगांव निवासी रवि बालोदिया उम्र 40 वर्ष ने अपने खातेगांव स्थित पूस्तेनी मकान पर कब्जा करने वालों से परेशान होकर जहर खा लिया। जहा रवि के पुत्र ने ज़िला चिकित्सालय पहुंचाया। जिला चिकित्सालय से गम्भीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।रवि ने बताया की खातेगांव के अजनास रोड पर मेरा 40/45 वर्षो पुराना मकान हे जो मेरे पिता ने खरिदा था उस वक्त हमारे द्वारा रजिस्ट्री नही कराई गई थी। हमारे द्वारा नगर निगम टेक्स भी जमा करया जाता है।मेरे पिता के मरने के बाद जिनसे प्लाट खरिदा गया था उनके परिवार के लोग मुझे परेशान कर रहे हैं ओर मेरे मकान पर कब्जा कर रहै है आये दिन मेरे साथ मारपीट कर धमकी देते हैं मेने खातेगांव थाने मे भी शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते कलेक्टर कार्यालय पहुंचा जहा लेट होने के चलते मे कलेक्टर साब से नही मिल पाया। बार बार कब्जा करने वालों से परेशान होकर मेने सल्फास खा ली।