भवानी मंडी। पटवारी अनिल गोदारा से पत्रकारों ने जब पटवार घर में देर से आने का कारण पूछा तो पटवारी संतोषपुर्ण जवाब नहीं दे सके और पत्रकारों से अभद्रता पूर्व बात करने लगे। साथ ही कहने लगे कि मेरा काम यहां बैठने का नहीं है। पत्रकारों ने जब देरी से आने का प्रश्न किया तो पटवारी साहब ने कहा मैं सवेरे से ही फिल्ड में हूँ। आपको बता दे की पटवारी अधिकतर अपने मन मुताबिक 10 बजकर 35 मिनट पर अपने पटवारी घर पर आये थे। जहां पहले से ही एक युवक व युवती पटवारी अनिल गोदारा का अपने काम के लिए उनका इंतजार कर रहें थे। लेकिन जब पत्रकार द्वारा समय पर अपने ऑफिस नहीं आने पर सवाल किया तो उन्होंने पत्रकार को संतोषपुर्ण जवाब नहीं दिया।