नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच के तत्वाधान में विकसित भारत, समृद्ध भारत संकल्प के साथ नीमच के उपनगर नीमच सिटी पिपली चौक से आज विकसित भारत संकल्प यात्रा दो प्रारंभ की गई।
इस दौरान नीमच सिटी के वार्ड नंबर 1 से 6 तक के वार्डवासियों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने के लिए काउंटर लगाए गए। सरकार की विभिन्न योजनाओं से नागरिकों का अवगत कराया गया। मोदी की गारंटी वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ भी इस अवसर पर मौजूद रहा। स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवल गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री सुनिधि योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं की जानकारी दी गई। मौजूद नागरिकों की समस्या सुनी गई और उनका निराकरण किया गया।
कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, एसडीम ममता खेड़े, नायब तहसीलदार जागृति जाट, सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ, संतोष चोपड़ा, रंजना करण परमाल, सुनील कटारिया, योगेश जैन, राकेश किलोरिया, दारा सिंह रामचंद्र धनगर, किरण शर्मा, दुर्गा शंकर, घनश्याम पांडे, वीरेंद्र जायसवाल और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया।