मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार यादव ने जिले के चारों एसडीएम को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि, जिले में जितने भी विस्फोटक सामग्री बनाने वाली फैक्ट्रियां, संस्थान एवं विस्फोटक सामग्री बेचने वाली दुकानों की जांच करें। जांच में यह देखे की, उक्त सभी संस्थाएं, दुकान शासकीय नियमानुसार संचालित हो रही है या नहीं। जमीनी स्तर पर जांच कर रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर प्रस्तुत करें।
अगर कोई फैक्ट्री या दुकान विस्फोटक सामग्री निर्माण करने के नियमों के अंतर्गत संचालित नहीं हो रही है, तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।