देवास। जिले में आतिशबाजी के क्रय-विक्रय य भंडारण के दौरान सुरक्षा मापदंड, अवैध विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई का पालन करवाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जांच दल का गठन किया है।गठित जांच दलों से आतिशबाजी भंडारण व विनिर्माण की जांच कर तीन दिवस में रिपोर्ट मांगी है।इधर शाम को हरदा जिले में विस्फोटक से भीषण हादसे के बाद देवास जिला प्रशासन ने देवास में क्रय विक्रय किए जाने वाले विस्फोटक व व्यापारियों की दुकानों में रखे जाने वाले पटाखों की जांच पड़ताल की। मंगलवार देर शाम को एसडीएम बिहारी सिंह, सीएसपी दिषेश अग्रवाल, तहसीलदार निधि राजपूत, तहसीलदार पुजा भाटी, थाना प्रभारी कोतवाली दीपक यादव सहित प्रशासनिक ओर पुलिस टीम पटाखा दुकानों पर पहुंची और दुकानों पर लायसेंस चेक किए गए। साथ ही दुकानों पर फायर इक्विपमेंट भी चलाकर देखे गए। कुछ दुकानों पर अमानक स्तर से पटाखे मिले उन्हें जब्त किए गए। एसडीएम बिहारी सिंह ने बताया कि 3 दुकानों पर चेकिंग कर दुकानों पर फायर इक्विपमेंट भी चलाकर देखे गए। कुछ दुकानों पर अमानक स्तर से पटाखे मिले उन्हें जब्त किए गए।अग्रिशमन यंत्र चलाकर देखा है और सुनिश्चित किया है। वहां पर कार्यरत कर्मचारी उसे चलाना जानते हो। सीएसपी दिषेश अग्रवाल ने कहा की शहर मे अवेध रुप से फटाखों के विक्रय ओर भंडारण को लेकर कार्यवाही की जा रही है फटाखा दुकानों पर लायसेंस की शर्तों के अनुरूप सुरक्षा मानकों के सम्बन्ध मे जांच की जा रही है।एसडीएम बिहारी सिंह ने कहा की अवैध रुप से फटाखों के भंडारण की जानकारी मिलने पर हम सुचना दे।