मुरैना। आज मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मुरैना पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की मीडिया से रूबरू हुए और सीएए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसंघ के समय से ही ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार अपनी नीति लागू करे पार्टी जिस आधार पर आगे बढ़ रही थी एक एक करके सारे मामले सामने आ रहे है जनता को राहत मिल रही है वहीं धारा 370 पर कहा कि यह धारा भी समाप्त हो गई अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन गया नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया तीन तलाक भी समाप्त हो गया अब समान नागरिक संहिता पर राज्य एक एक करके आगे बढ़ने लगे हैं तो हमारे पीएम मोदी के मार्गदर्शन में जो कुछ भी तय होगा उसी प्रकार से एमपी सरकार भी आगे बढ़ेगी।
कहा कि जैसे ही पीएम मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा वैसे ही वैसे ही एमपी सरकार भी अपना कदम आगे बढ़ा देगी और एक इंटरव्यू के दौरान सीएम मोहन यादव भी इस बात को कह चुके हैं।
वहीं विधानसभा का सत्र चालू होने वाला है तो बजट सत्र पर बोले कि बजट सत्र इस प्रदेश को विकास की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ाने वाला साबित होगा हर क्षेत्र में सुधार जिस प्रकार से बीजेपी की सरकार ने एमपी में किया है बीमारू राज्य का कलंक मिटाया है उसी काम को आगे बढ़ाते हुए एमपी को विकसित राज्यों की श्रेणी में नंबर 1 पर पहुंचना हम सबका मिशन है उसी दिशा और बात को ध्यान में रखकर यह बजट प्रस्तुत होगा।
वही लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि यह हमारा टॉप सीक्रेट है इसे किसी को नहीं बताया जा सकता ये तो संगठन ने जिस काम के लिए भेजा है वह लिफाफा बंद करके उनको दे देंगे मेरे साथ विधायक हेमंत खंडेलवाल भी आए हुए है दोनों ने रायशुमारी कर ली है और ये बहुत ही गोपनीय तरीके से जिस प्रकार से पार्टी ने हमको भेजा है उसी भरोसे के साथ हम उनको सोपेंगे।
वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बारे में कहा कि नरेंद्र सिंह तोमर न कि केवल ग्वालियर चंबल के नेता है बल्कि उनकी पूरे एमपी में उनकी एक अपनी छवि है कार्यकर्ताओं की रूप में, उन्हें नेता के रूप में पूरे एमपी में जाना जाता है वह बहुत लंबे समय से काम कर रहे है इसमें कोई दोराय नहीं है अब किसका नाम निकल कर आया है यह तो पार्लियामेंट बोर्ड ही तय करेगा यह हम नहीं तय करेंगे।
वहीं हरदा में हुए हादसे पर कहा कि जो जांच के बाद इस मामले में सामने आएगा और जिसने भी लापरवाही बरती है इस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी सरकार ने इसे गंभीरता के साथ लिया है।