जयसिंहनगर । देश में वर्ष 1986 से लागू हुई शिक्षा नीति के बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की कैबिनेट द्वारा 29 जुलाई 2020 को मंजूरी दी गयी थी।
एनईपी 2020 के अंतर्गत विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा दोनों ही स्तरों पर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं, जिनके क्रियान्वयन हेतु मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में कक्षा 6 - 8 तक अध्यापन कार्य कर रहे समस्त माध्यमिक शिक्षकों के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित कर रही है, जिसमें मास्टर ट्रेनर द्वारा शिक्षकों को नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रारूप एवं विभिन्न आयामों का अवलोकन कराया जा रहा है।
इसी तारतम्य एवं जिला परियोजना समन्वयक के दिशा-निर्देश एवं बीआरसीसी रामनारायण विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में सीएम राइज़ विद्यालय जयसिंह नगर में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर द्वारा नयी शिक्षा नीति 2020 का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण में मुख्य रूप से बीआरसीसी रामनारायण विश्वकर्मा, बीएसी ओमप्रकाश तिवारी व श्यामलाल प्रजापति एवं मास्टर ट्रेनर हरीशचंद्र पटेल, अजय सिंह, शिव बालक अविपाल सहित अजय सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।