जावरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावरा एसडीएम अनिल भाना को जिला मुख्यालय अटैच करने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसडीएम भाना का एक वीडिओ वायरल हुआ था जिसमे वे किसानों को अश्लील गालियां देते हुए दिखाई दे रहे थे। जैसे ही यह मामला सीएम डॉ यादव के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए जावरा एसडीएम को जिला मुख्यालय रतलाम अटैच कर दिया हैं। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि रतलाम जिले के जावरा एसडीएम द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मेरे निर्देश पर एसडीएम को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। सुशासन हमारा मूल मंत्र हैं। मध्यप्रदेश में नागरिकों से इस तरह का अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।